Breaking News
Loading...

Mcd की बैठक में टोपी को लेकर बीजेपी पार्षदों ने 'आप' पार्षदों को पीटा

    दिल्ली के रामलीला मैदान में तीनों नगर निगम के विशेष अधिवेशन में बीजेपी पार्षद के आम आदमी पार्टी के पार्षद को पीटने से बवाल मच गया.
     अधिवेशन चल ही रहा था कि वहां बैठे आम आदमी पार्टी के पार्षद राकेश कुमार से कहा बीजेपी पार्षदों ने कहा कि कोई भी यहां टोपी पहनकर नहीं बैठ सकते जिसके बाद राकेश कुमार और बीजेपी पार्षदों में कहासुनी हो गई.
     दावा तो ये भी है कि उन्हें मंच से भी आग्रह किया गया था कि वह अधिवेशन में टोपी पहनकर न बैठें. इसके बाद राकेश कुमार कहने लगे कि वह मंच से बोलना चाहते हैं ‌तब उनसे कहा गया कि वह अपनी बारी का इंतजार करें.
    बीजेपी के एक पार्षद की पहचान नीरज गुप्ता के रूप में हुई हैे, उन्होंने राकेश कुमार को कथित तौर पर चांटा मार दिया. जब पार्षद को पीटने की तस्वीरें सामने आईं तो हंगामा और बढ़ गया. इस मामले पर बीजेपी की ओर से कहा गया है कि आप पार्षद की तरफ से अपशब्द कहे गए जिसके बाद मारपीट की नौबत आई. बाद में मंच से इस वारदात का खंडन किया गया.
     दोनों पक्षों का एक दूसरे पर आरोप है कि इसी बीच वह गाली-गलौच करने लगे. फिर किसी ने पीछे से राकेश कुमार की टोपी छीन ली और इसके बाद उनमें धक्का-मुक्की शुरू हुई और फिर मारपीट तक बात पहुंच गई. मामला बढ़ता देखकर मार्शलों को बुलाकर पिटाई करने वाले बीजेपी पार्षदों और पिटने वाले आप पार्षद राकेश को अधिवेशन से बाहर किया गया.
     आप पार्षदों का कहना है कि इस तरह की घटना बिल्कुल ठीक नहीं है और उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बीजेपी ने बाहर के लोगों को बुलाकर पार्षद की पिटाई करवाई है. वहीं, दूसरी ओर बीजेपी का कहना है कि राकेश कुमार का आरोप झूठा है और जब यह नियम के खिलाफ है तो राकेश कुमार क्यों अधिवेशन में टोपी लगाकर आए.