'मैं आतंकवादी बन जाऊंगा, पूरा शहर उड़ा दूंगा, बुलाओ प्रधानमंत्री को'

Translate News:
    खंडवा।। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान एक युवक जान देने पर उतारू हो गया. इतना ही नहीं उसने पूरे शहर को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को भी मौके पर बुलाने की मांग की.
     जानकारी के मुताबिक, युवक रवि बाथम के परिवार ने कई सालों से आनंद नगर में नाले के ऊपर एक हिस्से पर कब्जा कर रखा है. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में युवक के घर के हिस्से को भी हटाया जाना है.
     बुधवार को जब अतिक्रमण हटाने के लिए दस्ता उसकी घर की दीवार तोड़ रहा था तो युवक काफी हिंसक हो गया. युवक ने जहर की बोतल हाथ में लेकर सबको चुनौती दे डाली, कि यदि दीवार तोड़ी तो वो जहर पी जाएगा.
    युवक की मां ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन उसने अपनी मां को भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया. यहां तक कि उसने आतंकवादी बनकर पूरे खंडवा शहर को उड़ाने की धमकी भी दे दी. जिसके बाद उसने प्रधानमंत्री को बुलाने को मौके पर बुलाने को कहा.
    हालांकि, जब किसी पर भी युवक की इन धमकियों का असर नहीं हुआ तब युवक खुद ही शांत हो गया. बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर एक दिन पहले ही युवक ने लालबहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद के पति रवि राठौर के साथ मारपीट भी की थी. जिसमें युवक के खिलाफ मोघट थाने में मामला भी दर्ज किया गया है.
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top