Translate News:
दरअसल, आरोपी युवक बेरछा निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा को बीते एक सप्ताह से मोबाइल पर अश्लील कॉल और मैसेज कर परेशाना कर रहा था. परेशान लड़की ने ये बात अपनी मां को बताई तो उन्होंने आरोपी को दबोचने का फैसला किया.
उन्होंने आरोपी को मिलने के बहाने बस स्टैंड स्थित उत्कृष्ट स्कूल के पास बुला लिया. जैसे ही मनचला वहां पहुंचा और उसकी आरोपी के रूप में पहचान हुई वैसे ही लड़की की मां ने उसे पीटना शुरू कर दिया.
कुछ ही देर में बस स्टैंड पर भीड़ इकट्ठा हो गई. इस दौरान मां ने आरोपी की कॉलर पकड़ी और फिर अपनी बेटी से उसे पीटने को कहा, जिस पर पीड़िता ने आरोपी पर जमकर थप्पड़ बरसाए. इतना ही नहीं उसने मनचले की चप्पल से भी पिटाई की. इस दौरान आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने भी आरोपी को पीटना शुरू कर दिया.
काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मनचले को भीड़ से बचाया और उसे थाने ले गए. हालांकि लड़के और उसके परिवार द्वारा माफी मांगने के बाद लड़की के घरवालों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है.
