पेट्रोल गाड़ियों में नहीं लगेगी CNG किट–दिल्ली सरकार ने लगाई रोक

Translate News:
    नई दिल्ली।। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, आपके पास पेट्रोल इंजन की गाडी है और आप उसे सीएनजी से चलाना चाहते हैं, तो अब ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। दिल्ली सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि पेट्रोल की गाड़ियों में अब सीएनजी फिटिंग नहीं हो सकती है। सिर्फ कंपनी से आने वाली सीएनजी गाड़ियों का ही रजिस्ट्रेशन होगा।
    दिल्ली में हर महीने करीब पांच हजार पेट्रोल गाड़ियों में सीएनजी लगाई जाती है, जिस पर अब पूरी तरह से रोक लग गई है। यही नहीं सीएनजी फिटिंग पर रोक लगने से अब दिल्ली की करीब 500-600 सीएनजी फिटिंग कराने वालों के वर्कशाप पर संकट गहरा गया है। दरअसल सरकार को शिकायत मिली थी कि गाड़ियों में सीएनजी की घटिया फिटिंग होती है, जबकि लोगों से ज्यादा पैसे वसूले जाते हैं। आमतौर पर अलग से सीएनजी किट लगाने वाले दुकानदार इसे लगाने के लिए लोगों से 20 से 30 हजार रुपये तक वसूलते थे। कई जगहों से शिकायतें मिल रही थीं कि घटिया सीएनजी किट लगाने के चलते दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इसी के चलते अब इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top