बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने आरक्षण को खत्म करने की वकालत की है. उन्होंने कहा है कि अगर आरक्षण समाप्त नहीं भी होता है तो इसकी रूपरेखा में बदलाव आना चाहिए.
मांझी ने कहा कि हर गरीब और जरुरतमंद को आरक्षण मिलना चाहिए चाहे वो किसी भी जाति या धर्म से हो. उन्होंने कहा कि आजकल जिसे आरक्षण की जरूरत नहीं है वो भी आरक्षण मांग कर रहा है।
