इंदौर।। इंदौर में पढ़ रही देवास की होनहार बिटिया अब देशभर को कचरे और मिट्टी से बिजली बनाना सिखाएगी। उसके प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से हरी झंडी मिल गई है। शहर को गौरवान्वित करने वाली इस बिटिया का नाम है कृति शर्मा। कृति होलकर साइंस कॉलेज में एमएससी की स्टूडेंट है।पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के उप सलाहकार जी. बालसुब्रमण्यम ने पत्र लिखकर कृति को प्रेजेंटेशन के लिए बुलावा भेजते हुए पूछा है, ये प्रोजेक्ट गांवों में कैसे लागू किया जा सकता है? कृति ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस प्रोजेक्ट की जानकारी जून में पीएमओ भेजी थी।
ये है प्रोजेक्ट का नाम :
‘यूज ऑफ माइक्रोबाइल फ्यूल सेल फॉर प्रोड्यूसिंग इलेक्ट्रिसिटी यूजिंग माइक्रोऑर्गेनिज्म प्रेजेंट इन साइंस, वॉटर टू कंट्रोल पॉल्यूशन’। यह प्रोजेक्ट गंदगी से निपटने में भी मदद करेगा।
