Breaking News
Loading...

किस जुर्म में पकड़ी गई है ये लड़की, क्यों बांधी गई इसकी कमर में रस्सी

मेडिकल करवाने पहुंची पुलिस टीम ने लड़की को रस्सियों से बांधे रखा और खुद चाय पीती रही।
    जयपुर।। झारखंड पुलिस ने अलवर से दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक लड़की को गिरफ्तार किया है। लड़की की कमर में रस्सी बांधकर वह अपने साथ ले गई उससे उसकी आलोचना हो रही है। यह नजारा न केवल पूरी कॉलोनी ने देखा, बल्कि रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी। 
आखिर क्या है पूरा मामला...
- मामला अलवर शहर का है, जहां दहेज के मामले में एक आरोपी को पकड़ने झारखंड पुलिस बैंक कॉलोनी पहुंची। यहां अपर्णा उर्फ पारू को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया।
- अपर्णा की भाभी झारखंड की रहने वाली है और उसने अपने ससुराल वालों पर डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया है।
- इसी के चलते झारखंड पुलिस मंगलवार को अलवर पहुंची तो अपर्णा की फैमिली उसे घर पर छोड़कर भाग गई।
- बाद में अपर्णा डर के कारण पड़ोसी के घर पर चली गई।
- गुस्साई पुलिस पड़ोसी के घर ही पहुंच गई और पकड़ कर रस्सी से बांध दिया।
- पुलिस ने लड़की को अरेस्ट करने के बाद अलवर के ही एक हॉस्पिटल में मेडिकल कराया।
- मेडिकल के बाद पुलिस ने फिर से लड़की को रस्सियों से बांधा और जीप में डालकर रेलवे स्टेशन ले गई।
रेलवे स्टेशन के बाहर सारी हरकत देखते रह गए लोग
- यह पूरा घटनाक्रम अलवर रेलवे स्टेशन के बाहर का था।
- यहां पुलिसकर्मी अपर्णा को रस्सी से बांधकर झारखंड ले जाने के लिए लेकर पहुंचे।
- इस दौरान भी उन्होंने रस्सी हटाई नहीं।
- रेलवे स्टेशन पर जब इसे लेकर पहुंचे तो लोग हैरान रह गए।
- बाद में रस्सी बंधे ही अपर्णा को ट्रेन में बैठाकर पुलिस झारखंड के लिए रवाना हो गई।