मथुरा हिंसा: जवाहरबाग में 'यूएस मेड' राकेट लॉन्चर बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Translate News:
      मथुरा।। यूपी में मथुरा के जवाहरबाग की तलाशी में पुलिस के बम निरोधी दस्ते को राकेट लॉन्चर बरामद हुआ है। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि यूएसए निर्मित लॉन्चर कब्जाधारियों के पास कब और कहां से आया।
     बम निरोधी दस्ते को जो सात बोरा विस्फोटक मिला है, उसमें एक किलो सफेद रंग का, पांच किलो पीले रंग का, इतना ही काले रंग का दानेदार विस्फोटक तथा एक टूटी हुई इलेक्ट्रॉनिक प्लेट और एक किलो लोहे के छर्रे शामिल हैं। गौर हो कि जवाहरबाग में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए खूनी संघर्ष में दो पुलिस अधिकारियों सहित 30 लोगों की मौत हो गयी थी।
     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मथुरा जिले के जवाहरबाग प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मिर्जा इम्तियाज मुर्तजा की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा में पिछले दिनों हुए जवाहरबाग काण्ड मामले में जिले के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है तथा केन्द्र सरकार को घटना के बारे में रिपोर्ट भेज दी है।
    पिछले गुरुवार को मथुरा के जवाहरबाग में अवैध कब्जा हटाने गये पुलिस तथा प्रशासनिक दल पर कब्जेदारों के हमले में दो पुलिस अफसरों समेत करीब 30 लोगों की मौत के मामले में अखिलेश सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल रखा है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top