Headline
Loading latest headlines...

मोदी का पुतला जलाते हुए खुद जल गए कांग्रेसी

Translate Post:

    गाज़ियाबाद।। देश में बढती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने शहर के विभिन्न इलाकों में धरने प्रदर्शन का आयोजन किया| शहर के पुराने बस अड्डे के पास हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला भी फूंका| पुतला जलाने के दौरान मीना नाम की एक महिला कार्यकर्ता झुलस कर घायल हो गई| मौके पर मोजूद अन्य कार्यकर्ताओं उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है|
जिला मुख्यालय पर भी हुआ प्रदर्शन
     कांग्रेसियों के एक दल नै जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन किया| प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दिया| प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरेन्द्र कसाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार महंगाई को रोक पाने में पूरी तरह से फेल हो गई है| पिछले दो वर्षों के दौरान दाल, सब्जी, और सभी आवश्यक चीजों के दाम हर रोज़ बढ़ रहे हैं| जहाँ एक ओर अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दामों में निरंतर गिरावट आ रही है, वहीँ दूसरी ओर भारत में हर महीने तेल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है| रसोई गैस और पेट्रोल की बढती कीमतों के कारण हर घर का बजट गड़बड़ा गया है|
किसानों की परवाह नहीं
    कसाना ने कहा की चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जोर-शोर से दावा किया था कि भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिलेगा| किसानों ने मोदी की बात पर विश्वास कर उन्हें भरी बहुमत से जीत दिलाई| मगर चुनाव जितने के बाद मोदी जी इस मुद्दे पर खामोश बैठे हैं| कृषि की लागत बढ़ने तथा उपज का उचित मूल्य न मिलने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से चरमरा गई है| कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या तक करने पर मजबूर हैं| देश के 11 राज्य सूखे की मार झेल रहे हैं और प्रधानमंत्री सूखे से निबटने के बजाय विदेश भ्रमण में लगे हैं|