Headline
Loading latest headlines...

कांग्रेस के मंत्री को इस महिला डीएसपी ने कर दिया नंगा, नहीं सूझ रहा है जबाब

Translate Post:
     बेल्लारी।। कर्नाटक के बेल्लारी में महिला डीएसपी अनुपमा शेनॉय के इस्तीफे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अनुपमा ने सोशल मीडिया के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.बताया जा रहा है कि अनुपमा एक कांस्टेबल को बंद लिफाफा देकर ऑफिस से चली गईं थी जिसमें उनका इस्तीफा था. हालांकि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है.
     मिली जानकारी के मुताबिक अंबेडकर भवन के नज़दीक एक शराब की दुकान को बढ़ाया जा रहा था जिसका अनुपमा विरोध कर रही थीं क्योंकि उससे अंबेडकर भवन का रास्ता बंद हो जाता. अनुपमा ने इस्तीफा देने के फौरन बाद फेसबुक पर कमेंट करते हुए कहा था कि शराब माफिया उनके इस्तीफे के लिए ज़िम्मेदार हैं.
    उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमय्या सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राम राज्य शब्द के बजाय रम राज्य शब्द का इस्तेमाल किया था. फेसबुक पर जारी किए अपने कमेंट में उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ न्यायपालिका उनको बचा सकती है.