Headline
Loading latest headlines...

अब भारत में चलेगी, बिना ड्राइवर की टैक्सी

Translate Post:
     राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली और मानेसर के बीच अब बिना ड्राईवर के टैक्सी चलने वाली है, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी 4,000 करोड़ रुपये की लागत वाली सार्वजनिक परिवहन परियोजना ‘मेट्रिनो’ पर अगले दो महीनों में काम शुरू हो जाएगा। मेट्रिनो एक चालक रहित परिवहन प्रणाली है जो रोपवे पर चलती है।
चार निविदाएं मेट्रिनो परियोजना के निर्माण के लिये-
    परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, हमें नयी दिल्ली में धौला कुआं से हरियाणा के मानेसर तक मेट्रिनो परियोजना के निर्माण के लिये चार निविदाएं मिली हैं। हम दो महीनों में काम शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं।
उन्होंने टीसीआई तथा आईआईएम कोलकाता की ‘भारत में सड़क मार्ग द्वारा माल ढुलाई की परिचालन दक्षता’ विषय पर संयुक्त रिपोर्ट जारी किये जाने के मौके पर अलग से बातचीत में यह बात कही।
भीड़ से मुक्ति और ड्राइवर-लैस पॉड --
    परियोजना धौला कुआं से हरियाणा के मानेसर के बीच 70 किलोमीटर मार्ग को जोड़ेगी। इससे राष्ट्रीय राजधानी में भीड़भाड़ कम होगी और यातायात सुगम होगा। गडकरी ने कहा कि रोपवे जैसी प्रणाली बिजली पर काम करती है और यह चालकरहित पॉड होगा जो निर्धारित स्टेशनों पर रूकेगा।
     इससे सड़कों पर भीड़भाड़ कम होगी। उन्होंने कहा कि मेट्रिनो की पूंजी लागत 50 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर है जबकि मेट्रो के मामले में यह 250 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि राजमार्ग क्षेत्र में सुधार के लिये बड़े पैमाने पर काम जारी है और पायलट परियोजना इस दिशा में एक कदम है।