Breaking News
Loading...

जन्मदिन पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने काटा ओवैसी की तस्वीर वाला केक

     मनसे प्रमुख राज ठाकरे के जन्मदिन पर एआईएमआईएम नेता ओवैसी की तस्वीर वाला केक काटे जाने के बाद हैदराबाद-स्थित इस पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आयी है.
     मध्य मुंबई के दादर स्थित राज के आवास 'कृष्ण कुंज' में समर्थकों ने नेता का स्वागत किया. वहीं कुछ समर्थक ओवैसी की तस्वीर वाला केक लेकर आए थे, जिसे काटा गया.
    घटना पर एआईएमआईएम ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है और पार्टी के विधायक वारिस पठान ने केक काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
    इस वर्ष के आरंभ में ओवैसी ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि उनके गले पर चाकू रखे जाने पर भी वह 'भारत माता की जय' नहीं कहेंगे. इसपर राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. मनसे प्रमुख ने कहा था, ''महाराष्ट्र आ जाएं, मैं आपके गले पर चाकू रखूंगा.''