Breaking News
Loading...

बिहार बोर्ड के 'साहबों और बाबुओं' पर गिरी गाज, एक साथ सस्पेंड किये गए 22 कर्मचारी

     बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि बिहार बोर्ड के नए चेयरमैन आनंद किशोर ने बुधवार को बोर्ड के 22 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया. सस्पेंड किए गए कर्मचारियों पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिर बोर्ड के चेयरमैन ने बुधवार को ऑफिस का औचक निरीक्षण किया जिसमें अधिकांश कर्मचारी गायब भी मिले.
     अध्यक्ष ने तीन प्रशाखा पदाधिकारी, सहित दर्जन भर सहायकों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है. सूत्रों का कहना है कि सस्पेंड किये गए लोगों पर टॉपर्स घोटाले में शामिल होने का भी आरोप है. लालकेश्वर प्रसाद के कार्यकाल में भी बोर्ड ऑफिस काले कारनामों का अड्डा बन चुका था और कई कर्मचारी मिल कर बोर्ड में भ्रष्टाचार की वारदातों को अंजाम देते थे.
    मालूम हो कि इंटर टॉपर स्कैम में नाम आने के बाद लालकेश्वर प्रसाद ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद पटना प्रमंडल के आईजी आनंद किशोर को बोर्ड का प्रभारी अध्यक्ष बनाया गया है. अध्यक्ष ने बोर्ड से सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया को भी कम्प्यूटर से जोड़ने की बात कही.