रेल, हवाई सफर, रेस्टोरेंट में खाना, मोबाइल, बैंकिंग आज से महंगा

Translate News:
     आज से लोगों को महंगाई की एक और मार पड़ी है। एक जून से कृषि कल्याण उपकर यानि केकेसी लागू हो गया है। केकेसी के लागू होने से कुल सर्विस टैक्‍स बढ़कर 15 फीसदी हो गया है, जो कि अभी तक 14.5 फीसदी था। केंद्रीय सरकार ने बजट के दौरान 0.50% कृषि कल्याण सेस लाने का एलान किया था। इसके जरिए वो कृषि और किसानों की स्कीम्स के लिए 5 हजार करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके अलावा सभी बैंक भी अपने सर्विस चार्ज में बढ़ोत्‍तरी का एलान कर चुके हैं।
ये सभी सेवाएं हो गई महंगी
     सर्विस टैक्‍स में नई बढ़ोत्‍तरी से एसी रेस्ट्रॉन्ट में खाना खाना, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, हवाई व रेल यात्रा जैसी कई जरूरी सेवाएं महंगी हो गई हैं। वहीं मूवी देखना, पार्लर जाना, मोबाइल, डीटीएच और दूसरे यूटिलिटी बिल और घूमना फिरना और शादी विवाह के लिए केटरिंग, वैडिंग प्लानर, बैंक्वेट, होटल वगैरह बुक करना भी महंगा हो गया है।
बैंक ने बढ़ाए सर्विस चार्ज
     अब आपको बैंकिंग की सर्विस के लिए भी अतिरिक्‍त सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा। 1 जून से एसबीआई के साथ ही दूसरे बड़ें सरकारी और निजी बैंक अपने सर्विस चार्ज बढ़ाने जा रहे हैं। ऐसे में अब बैंक में कैश जमा करने, बैंक लॉकर यूज करने, फंड ट्रांसफर करने, एटीएम से पैसे निकालने जैसी सभी ट्रांजेक्‍शन पर आपको अतिरिक्‍त पैसे खर्च करने होंगे।
1 साल में 2.64% बढ़ा सर्विस टैक्स
    आपको बता दें कि सरकार ने एक साल के भीतर ही सर्विस टैक्‍स में 2.64 फीसदी की वृद्धि कर दी है। पिछले साल यह 12.36 फीसदी था जो कि अब बढ़कर 15 फीसदी हो गया है।- 2015 के बजट में 12.36 से 14% किया, नवंबर में 0.50% स्वच्छ भारत सेस लगाया। सर्विस टैक्स 14.5% हो गया। अब 0.50% कृषि कल्याण सेस लगाया गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्विस टैक्स 18% तक संभव है। जीएसटी की संभावित दर के करीब आ सकती है।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top