Breaking News
Loading...

भारत में हर चौथा आदमी सूखा पीड़ित

     भारत में गर्मी की वजह से सूखे की समस्या भी बढ़ रही है. ज़्यादातर इलाक़ों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है.
     भारत सरकार ने कहा है कि भारत के क़रीब 256 ज़िलों में सूखे का असर है. इनमें भारत की क़रीब एक-चौथाई आबादी रहती है.गर्मी की वजह से पूर्वी राज्य ओडिशा में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. देशभर में लू लगने से अब तक 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
      इसमें तेलंगाना और आंध्रप्रदेश शामिल हैं, जहां पिछले साल गर्मी से दो हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई थी.लातूर इलाक़े में ट्रेन से पीने का पानी पहुँचाया जा रहा है.
    दूसरी तरफ़, पंजाब और हरियाणा के बीच जल बँटवारे को लेकर लड़ाई चल रही है. केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक़ भारत के 91 फ़ीसदी जलाशयों में पिछले 10 साल में सबसे कम पानी है. इनमें महज़ 29 फ़ीसदी पानी बचा है.
    वहीं वाटर एड संस्था का कहना है कि भारत में क़रीब 85 फ़ीसदी पेयजल जिन स्रोतों से मिलता है, उनका जलस्तर लगातार गिर रहा है