बिहार में एक और रोड रेज का मामला, साइड देने में हुई देरी तो मारी गोली

Translate News:
     गया रोडरेज की घटना ने पुरे देश को हिला कर रख दिया था. सरकार ने भी उस मामले में तुरंत कार्रवाई की थी. लेकिन इस तरह की घटनाये लगातार देखी जा रही है. एक और ताजा घटना सामने आयी है. गोपालगंज में साइड नहीं देने से नाराज बाइक सवार युवकों ने वृद्ध को दिनदहाड़े गोली मार दी. गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. घटना सोमवार को उचकागांव थाना के साखे गांव में घटित हुई है.
     घायल वृद्ध का नाम मोइनुल हक़ है, जो उचकागांव थाने के नौतन -हरैया गांव के रहने वाले हैं. पीड़ित मोइनुल हक़ के मुताबिक वे आज सुबह अपने गांव से बाइक से अपने बेटी के ससुराल बड़हरिया थाने के हरपुर जा रहे थे तभी उचकागांव के साखे गांव के समीप साइड नहीं देने को लेकर एक बाइक पर सवार दो नवयुवकों ने वृद्ध की गाडी जबरन रोक दी. गाड़ी रोकने के बाद वृद्ध जबतक कुछ समझ पाते उससे पहले दोनों ने वृद्ध पर ताबड़तोड़ गोलियो की बौछार कर दी.
      गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल मोइनुल हक़ को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया. पीड़ित के परिजनों ने बाइक सवार दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया है. बहरहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है. मालूम हो कि इससे पहले बिहार के ही गया और मुजफ्फरपुर में रोडरेज की घटनाएं घट चुकी है जिसमें फायरिंग भी हुआ था.



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top