
एंडरॉयड स्मार्टफोन के लिए ट्रूकॉलर बेहद ही पॉपुलर एप्लिकेशन है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से आप किसी अनजान नंबर के बारे में पता कर सकते हैं कि किसका है। परंतु ट्रूकॉलर सिर्फ इतना ही नहीं है। इसमें कई और फीचर्स हैं जो आपके लिए बेहद काम के हैं।
1. कॉल ब्लॉक
यदि कोई नंबर आपको परेशान कर रहा है तो ट्रूमैसेंजर से आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं। कॉल ब्लॉक करने का विकल्प ट्रूकॉलर में दिए गए ब्लॉक आॅप्शन में है। यहां से आप कॉल, हिस्ट्री, एसएमएस या फोनबुक से किसी भी नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं।
2. आॅफलाइन उपयोग
इसका उपयोग आप आॅफ लाइन भी कर सकते हैं। नंबर को आईडेंटिफाई करने के बाद यह बिना इंटरनेट भी कॉलर की जानकारी देता है।
3. व्हाट्सएप पर पहचान
अब तक यूजर्स ट्रूकॉलर एप्प की मदद से सिर्फ फोन पर आने वाले कॉल के ही बारे में पूरी तरह से जान पाते थे लेकिन यह व्हाट्सएप्प, लाइन, वाइबर या टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग एप्प में भी अनजान नंबरों की पहचान करता है। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर जनरल सेक्शन से मैसेजिंग एप्स के विकल्प को इनेबल करना है।
4. ट्रांसलिट्रेशन
ट्रूकॉलर में ट्रांसलिट्रेशन फीचर भी दिया गया है। सेटिंग्स में जाकर हिंदी भाषा के विकल्प को एक्टिव करना होगा। इस फीचर को एक्टिव होने के बाद आप आप कॉलर का नाम और अन्य जानकारियां हिंदी में देख पाएंगे।
5. स्पैम
यदि कोई अनचाहा कॉल आता है जो मार्केटिंग आदि का है तो आप उसे स्पैम भी कर सकते हैं। वहीं कई अनजान कॉल में यह पहले से ही स्पैम मार्क कर देता है जिससे कि आप समझ जाएं कि यह कॉल उठाने लायक नहीं है। स्पैम का विकल्प भी सेटिंग में है।
6. ट्रूडायलर
ट्रूकॉलर में ट्रूडायलर इंटीग्रेट किया गया है इसके माध्यम से उपभोक्ता अब कॉन्टैक्ट में टैग कर सकते हैं। इसमें आप ट्रांस्पोर्टेशन, बैंकिंग/फाइनांस और ड्रिंक्स जैसी कैटगरी से किसी को टैग कर सकते हैं। इससे ड्राइवर, बैंक और रेस्टोरेंट सहित अन्य लोगों की पहचान में आसानी होगी। [
7. ट्रूमैसेंजर
ट्रूकॉलर का ही मैसेजिंग एप्लिकेशान ट्रूमैसेंजर है। यह आपको अनचाहे मैसेज से छूटकारा दिलाता है। फोन में ट्रूमैसेंजर का उपयोग आप बाईडिफाॅल्ट मैसेज के रूप में कर सकते हैं। इसमें आपके सभी मैसेज इनबाॅक्स में आ जाते हैं और आप यहां से फिल्टर कर सकते हैं कि कौन-कौन से मैसेज स्पैम हैं। इन बाॅक्स में सभी मैसेज होंगे जबकि स्पैम टैब पर आप क्लिक करेंगे तो वे सभी मैसेज दिखाई देंगें जिन्हें आपने स्पैम किया है। यहां ऊपर में एडवांस ब्लाॅक का विकल्प दिया गया है। जिसके माध्यम से आप किसी खास नंबर, किसी खास सीरीज और किसी नाम को ब्लाॅक कर सकते हैं।
8. ट्रूसर्च
साधारण कॉन्टैक्ट सर्च कर तरह ट्रूकॉलर में भी सर्च का विकल्प दिया गया है लेकिन यह थोड़ा अलग है। इसमें आप किसी नंबर को सर्च कर सकते हैं कि किसका है। आपके फोनबुक में नहीं है तो भी यह जानकारी देगा।
9. स्टेटस चेक
ट्रूकॉलर से ही आप अपने कॉन्टेक्ट्स का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसमें उन लोगों का स्टेटस देखा जा सकता है जो आपके कॉन्टैक्ट में हैं और ट्रूकॉलर पर क्टिव हैं।
10. बनाएं अपनी प्रोफाइल
फेसबुक और व्हाट्सएप की तरह ट्रूकॉलर में भी आप अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। इसमें आप यह सेट कर सकते हैं दूसरे यूजर्स आपके बारे में किनती जानकारी ले सकते हैं। इसमें आप अपना प्रोफाइल को हाइड कर सकते हैं या दूसरों को डिसप्ले कर सकते हैं।
11. ट्रूकॉलर से हटाएं अपना नंबर
यदि आप नहीं चाहते कि ट्रूकॉलर के डाटा में आपका नंबर हो तो उसे हटा सकते हैं। इसके लिए हमें ट्रूकॉल की वेबसाइट पर जाकर कंट्री कोड के साथ अपना नंबर टाइप करना होगा। यहां आपसे पूछा जाएगा कि क्यों नंबर हटाना चाहते हैं तो इसके बाद अनलिस्ट बटन पर क्लिक कर नंबर को डाटा बेस से हटा सकते हैं।
