Headline
Loading latest headlines...

पुराने ज़माने में लोग हेल्थ इंश्योरेंस की जगह योग करते थे जो बिना किसी खर्च के सेहत ठीक रखता था - मोदी

Translate Post:
     आज देश और प्रदेश में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। लोगों ने सुबह बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा भी लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चंडीगढ़ के लोगों के साथ मनाया। मोदी ने आज चंडीगढ़ के कैपिटॉल कॉम्पलेक्स में 30 हजार लोगों के साथ योग किया। इस दौरान मोदी ने कईयों के साथ सैल्फी भी ली और अगले साल से देश और विदेश में योग के प्रचार-प्रसार के लिए बेहतरीन काम करने वालों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कर दिए जाने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें योग को पूरी दुनिया में फैलाना है। योग के जरिए डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंेने कहा कि अभी भी कई लोगों को योग का अर्थ नहीं पता। योग दिवस पर पहली बार 150 के करीब दिव्यां ग भी शामिल हुए। 
पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें:
1. योग कुछ पाने के लिए नहीं बल्कि यह देखने के लिए किया जाना चाहिए कि क्या छोड़ा या कम किया जा सकता है
2. ऐसे कई देश हैं जिनमें योग के लिए अलग से टीवी चैनल हैं। उनपर 24 घंटे योग दिखाया जाता है।
3. आजकल हम लोग अपने आप को वक्त ही नहीं दे पाते। योग खुद के अंदर झांकने में मदद करता है।
4. अब से योग दिवस पर दो पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के लिए काम करने वाले को मिलेगा और दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर।
5. योग अब एक व्यवसाय के रूप में सामने आ रहा है। इसकी मदद से कई लोगों को रोजगार मिल रहा है।
6. पुराने वक्त में लोग हेल्थ इंश्योरेंस नहीं करवाते थे, बल्कि योग बिना किसी खर्च के उनकी सेहत को ठीक रखने का काम करता था।
7. चलिए योग को पूरी दुनिया में मशहूर करते हैं। योग के सबसे ज्यादा टीचर्स भारत से होने चाहिए
  • Loading Posts...