पैंथर मां-बाप के साथ छत पर सोयी हुई बच्ची को उठा ले गया, और किसी को भनक तक नहीं लगी

Translate News:
       राजसमंद के छीतर की बादल गाँव में आज तडके 23.06.16 को पैंथर मां बाप के साथ छत पर सोयी हुई बच्ची को उठा ले गया. उसकी लाश घर के पास ही कीचड में मिली पगमार्क से पैंथर होने की पुष्टि हुई. वन विभाग ने लगाया पिंजरा.इससे पहले इसी महीने में उदयपुर में भी एक बच्ची की हत्या पैंथर ने कर दी थी। पैंथर दबे पैर आया, माता-पिता को पता तक नहीं चला केलवाड़ा थाना इलाके में स्थित छीतर की बादल में रहने वाली बारह वर्षीय रवीना अपने पिता रणजीत सिंह और मां के साथ बीती रात मकान की छत पर सो रही थी। माता-पिता के बीच में सो रही बच्ची देर रात अचानक गायब हो गई। मां को जब बच्ची नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरु हुई।
      पता चला कि छत पर पैंथर आया था औरवह बच्ची को उठाकर ले गया। उसका शव मकान के पीछे कीचड़ में मिला। शव के आसपास पैंथर के पैरों के चिन्ह बने हुए थे। बच्ची के गले पर दांत से काटने के निशान थे। सवेरे चार बजे इस बारे में बच्ची के परिजनों को सूचना मिली। पैंथर की तलाश में वन विभाग और पुलिस आज सवेरे इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top