इसको सांप ने काटा और तड़पकर मर गया सांप

Translate News:
     भोपाल।। टीमकगढ़ जिले के जतारा इलाके के भड़रा गांव में कुछ लोग खेत पर मवेशियों को चारा डाल रहे थे। तभी बुधवार दोपहर 3 बजे 54 साल का नारायण सिंह को सांप ने डस लिया। इसके बाद लोगों ने जो नजारा देखा उससे लोग काफी सहम गए। नारायण सिंह वहां पर भला-चंगा खड़ा रहा लेकिन सांप की तड़पकर मौत हो गई।
     परिजनों को डर था कि कहीं नारायण सिंह के जहर न फैल जाए इसलिए उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में गांव के कुछ लोग मरे हुए सांप को भी पकड़कर ले आए, ताकि उसके मुताबिक डॉक्टर बेहतर इलाज कर सकें। लेकिन नारायण सिंह को कुछ नहीं हुआ और वह बिल्कुल ठीक है। इसके अलावा एमपी के अलग-अलग शहरों में पिछले दिनों में ऐसे ही कुछ और मामले हुए हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top