कर्नाटक के मुख्यमंत्री को महिला ने सबके सामने चूमा

Translate News:
     कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया रविवार को उस वक्त असहज नजर आए जब बेंगलुरू में एक जनसभा के दौरान एक महिला ने सार्वजनिक रूप से उनके गाल को चूम लिया. यह घटना कर्नाटक प्रदेश कुरूबा संघ द्वारा बेंगलुरू के पैलेस ग्राउंड पर आयोजित जिल पंचायतों तथा तालुक पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हुई.
     समूह तस्वीर के लिए मुख्यमंत्री के बगल में खड़ी गिरिजा श्रीनिवास ने अचानक ज्यादा जोश में आकर मुख्यमंत्री का गाल चूम लिया और फिर चली गईं. गिरिजा चिकमंगलूर जिले के अमृतापुरा से तारिकेरे तालुक पंचायत की सदस्य हैं. घटना से असहज नजर आए सिद्धारमैया ने चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ गाल पोंछा.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुरूबा समुदाय से आते हैं. एक टीवी चैनल से बात करते हुए महिला ने कहा कि वह खुश है कि मुख्यमंत्री भी कुरूबा समुदाय के हैं और उन्हें ’समुदाय का शेर’ कहा.
     महिला ने कहा- 'मैं इस तथ्य से बहुत खुश थी कि मैं उनके साथ खड़ी हूं. मेरे परिवार और मैंने हमेशा उन्हें ‘अप्पाजी’ (पिता) कहा है.' उन्होंने यह भी साफ किया कि सिद्धारमैया को चूमने की उन्होंने पहले से कोई योजना नहीं बनाई थी. गिरिजा मैसूर जिले के वरुणा से आती हैं, जो सिद्धारमैया की विधानसभा सीट है. उनकी चिकमंगलूर में शादी हुई है. संवाददाताओं से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा- 'वह लड़की मेरी बेटी की तरह है.' ।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top