इस फोटो को खींचने के बाद जर्नलिस्ट ने कर लिया था सुसाइड, जानिए क्यों

Translate News:


    कई बार आपकी जिंदगी में ऐसे लम्हें आते हैं, जिन्हें आप काफी कोशिश करने के बाद भी नहीं भूल पाते। ऐसा ही कुछ हुआ मशहूर फोटो जर्नलिस्ट केविन कार्टर के साथ।
     इस दक्षिण अफ्रीकी फोटो जर्नलिस्ट ने मार्च 1993 में साउथ सूडान जाकर फोटोशूट किया। लेकिन, यह फोटोशूट उनकी जिंदगी का अंतिम दर्दनाक फोटोशूट साबित हुआ। इस फोटोशूट के दौरान केविन कार्टर ने ऐसे दर्दनाक मंजर देखे जिन्होंने उन्हें इतना दुखी कर दिया कि तीन माह बाद ही उन्होंने सुसाइड कर लिया।
     आपके सामने जो फोटो दिख रही है उसने केविन को पुलित्जर अवार्ड जिताया। इस अवार्ड को जीतने के तीन माह बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनसे जुड़े लोगों का मानना था कि उन्होंने ऐसा इस फोटो को देखकर किया।
     यह फोटो साउथ सूडान में भुखमरी से जूझ रही एक बच्ची की है। यह बच्ची पूरी तरह मरने की कगार पर थी और एक गिद्ध उसका पीछा कर रहा था। केविन ने लिखा कि उन्होंने 20 मिनट तक उस गिद्ध के वहां से उड़ने का इंतजार किया और जब वो नहीं उड़ा तो उन्होंने ये फोटोग्राफ क्लिक किया।
    केविन ने न सिर्फ ये अवॉर्ड विनिंग फोटो क्लिक किया बल्कि और भी कई दर्दनाक मंजर अपने कैमरे में कैद किए हैं। हालांकि वह इस दर्दनाक मंजर से नहीं उबर सके और उनकी मानसिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top