Headline
Loading latest headlines...

'ऑनलाइन शॉपिंग' कर चाकू मंगवाया, फिर कर दिया ब्वॉयफ्रेंड का मर्डर

Translate Post:
     मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मोहब्बत और लिव-इन रिलेशनशिप में किसी तीसरे के आने से खफा एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. प्रेमिका ने वारदात को अंजाम देने के लिए चार चाकू ऑनलाइन ऑर्डर किए थे.
     राजधानी में रविवार को एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की. पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाग सेवनिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर में योगेश्वरी नामक युवती का अपने प्रेमी विभाष कनेरिया से किसी बात पर विवाद हो गया, इस पर उसने विभाष को चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
खुदकुशी की कोशिश
    योगेश्वरी ने विभाष की हत्या के बाद तीन बार खुदकुशी की कोशिश की. उसने पहले खुद पर चाकू से हमला किया. फिर केरोसिन डालकर खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की और अंत में पिपलानी इलाके में कुएं में कूद गई, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षित बचा लिया.
रिश्ते में भाई-बहन और लिव-इन
     बताया जा रहा है कि योगेश्वरी, विभाष की चचेरी बुआ की बेटी है. दोनों रिश्ते में दूर के भाई-बहन लगते थे. दोनों पिछले आठ साल से एक-दूसरे के काफी करीब थे. योगेश्वरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दोनों कुछ समय के लिए साथ में भी रहते थे. विभाष के परिजनों की आपत्ति के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे.
प्रेमिका की धमकी
     योगेश्वरी के मुताबिक, उसे पता चला कि विभाष के किसी ओर लड़की से रिश्ते है. दोनों के रिश्तों में इसी बात पर खटास शुरू हुई थी. योगेश्वरी का आरोप है कि विभाष की प्रेमिका ने उसे फोन पर धमकी देती थी. इसी के बाद वह विभाष से बात करने के लिए आई थी. इस दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि योगेश्वरी ने चाकू से विभाष पर हमला कर उसकी हत्या कर दी.