असदुद्दीन ओवैसी के विरोध में उतरे लोग
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरे और ओवैसी के बयान पर अपना विरोध जताया। मेरठ के बच्चा पार्क चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगते हुए अपने खून से भारत माता की जय लिखा और ओवैसी को करारा जवाब दे दिया कि देश का मुस्लिम समाज ओवौसी के साथ नही है। मुस्लिम समाज के लोगों के साथ कुछ हिंदू लोग भी शामिल थे। मुस्लिमों ने कहा कि हम मुसलमान देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं और ओवैसी जैसे लोगों का खुलेआम विरोध करते हैं।
मुस्लिम समाज के लोगों ने एआईएमआईएम चीफ ओवैसी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि भारत माता की जय हम अपने खून से लिखते हैं, हम भारत में रहते हैं और भारत माता की जय करना हमारा उत्तरदायित्व हैं। उन्होंने ओवैसी को फिरकापरस्त बताया और कहा कि हम अपने खून से लिखकर उसको जवाब देना चाहते हैं। उनका कहना था कि इस तरह की हरकतें करने को इस्लाम कभी इजाजत नही देता। मुस्लिम समाज ने भारत सरकार से ओवैसी की संसद सदस्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की है।
