Breaking News
Loading...

दारु पीकर खुद को शेर समझा और लगा दी असली शेर के पिंजरे में छलांग और फिर ....

    नीचे दी गयी तस्वीर में आप जिस आदमी को देख रहे हैं, वो है मुकेश. राजस्थान निवासी 35 वर्षीय मुकेश हाल ही में हैदराबाद के नेहरु ज़ूलॉजिकल पार्क में घूमने के लिए गया था.
     घूमते-घामते कहीं काफ़ी मात्रा में शराब पी ली थी. फ़िर क्या था! हर फुकरे शराबी की तरह इन्होंने भी अजीब-अजीब डिमांड्स रखना शुरू कर दी. कहने लगा कि मुझसे बड़ा शेर पूरे इंडिया में नहीं मिलेगा. ज़िद में नेहरु ज़ूलॉजिकल पार्क की उस दीवार को पार कर गया, जहां असली शेरों का डेरा था. दरअसल इसने सोच लिया था कि आज लोगों को बहादुरी और बेवकूफ़ी के बीच का फर्क बता ही देता हूं. कूद गया शेर के आंगन में और तालाब में खड़ा होकर शेर को बोला "Come to me, baby". फिर जो इसके साथ हुआ उसे में शब्दों में बयान नहीं कर पाऊंगा, इसलिए ये वीडियो देख कर आप ही बताइए कि इसे आप क्या कहेंगे, दिलेरी या बेवकूफ़ी?  
      यकीन नहीं हुआ ना? वो कहते हैं ना कि भाग्य का साथ हो, तो बड़े से बड़ा क्षत्रु आपका बाल भी बांका नहीं कर पाता. मुकेश के मामले में ऐसा ही कुछ है. यह कोई चमत्कार ही है कि 2 खूंखार शेरों के बीच से कोई व्यक्ति जिंदा वापस आया, वह भी बिना किसी खरोंच के.
    जो भी हो, ऐसे बेवकूफों से सरकार को अलग से टैक्स वसूलना चाहिए. इस बार तो ये बच गया. ऐसी नादानियां एक-दो बार और की, तो फिर ये शराब पीने लायक नहीं बचेंगे.