Breaking News
Loading...

दिल्ली वक्फ बोर्ड शुरू करेगा एंबुलेंस सेवा

     गंभीर हालत में मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के सरकार के प्रयासों में पूरक बनने के लिए दिल्ली वक्फ बोर्ड एंबुलेंस सेवा शुरू करेगा। यह सेवा उन इलाकों में शुरू होगी जहां मुस्लिमों की बड़ी आबादी है।
     दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान ने कहा कि हमने मुस्लिम बहुल इलाकों में गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए शुरुआत में पांच एंबुलेंस के साथ यह सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। ये एंबुलेंस सीलमपुर, ओखला, मुस्तफाबाद, बाबरपुर और जामा मस्जिद इलाकों में सेवाएं देंगी।
   खान ने कहा कि इन एंबुलेंस पर करीब 25-30 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। ये एंबुलेंस सेवाएं इसी महीने से चालू हो जाएंगी।