Breaking News
Loading...

बिहार टॉपर घोटाला: सरेंडर करने आया मास्टरमाइंड अरेस्ट, पैसे लेकर कराता था टॉप

Baccha Ray
  पटना।। इंटर टॉपर घोटाला केस के मास्टरमाइंड बच्चा राय को शनिवार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। बच्चा राय वैशाली जिले के भगवानपुर में बने बिशुन राय (BR) कॉलेज में मीडिया के सामने सरेंडर करने आया था, तभी पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। बच्चा राय पर आरोप है कि वह पैसे लेकर स्टूडेंट्स को टॉपर बनाता था। इस दौरान बच्चा राय ने खुद को बेगुनाह बताया।
- बच्चा राय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पिछले 5 दिन से छापेमारी कर रही थी।
- बच्चा राय की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस बिहार बोर्ड के एक्स प्रेसिडेंट लालकेश्वर प्रसाद सिंह को अरेस्ट करने के लिए छापेमारी कर रही है।
क्या है मामला?
- इंटर आर्ट्स और साइंस के रिजल्ट में वैशाली के भागलपुर के बीआर कॉलेज के स्टूडेंट सौरभ श्रेष्ठ, राहुल कुमार और रूबी राय ने टॉप किया था।
- एक टीवी चैनल ने साइंस टॉपर सौरभ और आर्ट्स टॉपर रूबी राय का स्टिंग किया था।
- वीडियो फुटेज में रूबी राय पॉलिटिकल साइंस को प्रोडिकल साइंस कहती हुई सुनी गई थी। सौरभ को साइंस का बेसिक नॉलेज तक नहीं था।
- इसके बाद बिहार बोर्ड ने 3 जून को 1 से 5 रैंक तक टॉप किए स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया था।
- रूबी राय इस इंटरव्यू में नहीं आई थीं। वहीं, सौरभ ने इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि सवाल नहीं पूछिए, सुसाइड कर लूंगा।
कौन है बच्चा राय
- अमित कुमार उर्फ बच्चा राय बीआर कॉलेज का प्रिंसिपल है।
- इंटर आर्ट्स और साइंस के रिजल्ट में इस कॉलेज के कई स्टूडेंट टॉप करते आए थे।
- बच्चा राय पर आरोप है कि वह पैसे लेकर स्टूडेंट्स को टॉपर बनाता था।
- रिजल्ट में गड़बड़ी करने के लिए बच्चा राय ने पूर्व बोर्ड प्रेसिडेंट लालकेश्वर प्रसाद और अन्य ऑफिसरों से मिलीभगत कर रही थी।
कौन हैं लालकेश्वर?
- लालकेश्वर सिंह पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर हैं। इन्हें पटना कॉलेज का प्रिंसिपल भी बनाया गया था।
- हालांकि, लगातार विवादों में रहने के कारण 6 महीने में इन्हें पद छोड़ना पड़ा था।
- 2008 में पटना कॉलेज में इनके खिलाफ हंगामा मचा था।
- यूनिवर्सिटी से रिटायर होने के बाद इनको 2014 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के चेयरमैन का पद मिला था।
- इसमें तत्कालीन विधायक और इनकी पत्नी डॉ. उषा सिन्हा का हाथ बताया जाता है।
- बता दें कि डॉ. उषा सिन्हा भी पटना के गंगादेवी महिला कॉलेज की प्रिंसिपल हैं।