मुगलों के वंशज : कोई चला रहा है रिक्शा तो किसी की है चाय की दुकान

Translate News:
  आजाद भारत के पहले अंग्रजो के साथ में बहुत से रजवाड़ो, नवाबों और निजामों की भी हुकूमत चलती थी, इन लोगों के पास संपत्ति भी बहुत ज्यादा थी पर देश आजाद होने के बाद में इनमें से अधिकतर नवाबों और रजवाड़ो की साख धूमिल होती गई और आज हालात कुछ ऐसे भी हैं कि ऐसे कई लोगों के वंशजों के पास दो वक्त का खाना खाने के लिए पैसे भी नहीं हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही रॉयल परिवारों के लोगों के बारे में जो आज गुजार रहें हैं बदत्तर जीवन।
1- सुल्‍ताना बेगम-
     सुल्ताना बेगम, मुगल सल्तनत के आखरी बादशाह बहादुर शाह जफ़र के प्रपोत्र की पत्नी है। इनके पति मिर्जा बख्त की मौत 1980 के दौर में ही हो गई थी। सुल्ताना बेगम का परिवार दो कमरों के छोटे से मकान में रहता है और मात्र 6000 रूपए की पेंशन से ही इन्हें पूरे घर का खर्च चलाना पड़ता है, इसके अलावा वे महिलाओं के कपड़े बेचने का कार्य करती है और उन्होंने एक चाय की दुकान भी खोल रखी है।
2- शकीना महल –
   शकीना महल, अवध के नबाव जनाब वाजिर अली शाह की वंशज है और फिलहाल दिल्ली के घर में ही अपना समय काट रही हैं। इनके साथ में इनके चचेरे भाई भी मलछा महल दिल्ली में रहते हैं। बताया जाता है कि यह ईमारत मुहम्मद तुगलक के समय की है और इनको 500 रूपए पेंशन भी मिलती है जिससे इनका गुजारा इस समय हो रहा है।
3- सनवर अली शाह-
सनवर अली शाह, टीपू सुलतान के वंशज हैं। सनवर और उनके भाई दिलावर अली शाह, दोनों भाई वर्तमान में रिक्शा चला कर परिवार को पालते हैं और कोलकाता में ही टीपू सुलतान शाही मस्जिद के पास रहते हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top