Breaking News
Loading...

बच्चों को पढ़ाने पहुंचे गुजरात सरकार के मंत्री ने ‘Elephant’ की स्पेलिंग लिखी गलत

बच्चों को पढ़ाने पहुंचे गुजरात सरकार के मंत्री शंकर चौधरी ने ‘Elephant’ की स्पेलिंग गलत लिखी
ऐसे में क्या होगा बच्चों का भविष्य ?
     गुजरात सरकार के मंत्री शंकर चौधरी को आज अपनी अंग्रेजी की वजह से खूब फजीहत का सामना करना पड़ा। अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की कोशिश में लगे एमबीए पास मंत्री शंकर चौधरी एलीफैंट की स्पेलिंग भी सही से नहीं लिख पाए। 
       दरअसल, मंत्री शंकर चौधरी ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के दौरान अपने चुनावी क्षेत्र डिसा के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने लगे। उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर अंग्रेजी लिखना शुरू किया लेकिन उनकी गलती पर वहां मौजूद टीचर भी उन्हें टोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मंत्री ने ब्लैक बोर्ड पर एलीफैंट की स्पेलिंग लिखी जो कि गलत थी। उन्होंने Elephant की जगह स्पेलिंग Elephent लिख दी। मंत्री जी की इस गलती पर शिक्षक तो चुप रहे लेकिन पूरा वाकया मीडिया के कैमरे में कैद हो गया।