MRM का फैसला, पाक उच्चायुक्त बासित को नहीं बुलाएगा इफ्तार पार्टी में

Translate News:
      कश्मीर के पंपोर में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमलों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने दो जुलाई को होने वाली इफ्तार पार्टी में पाकिस्तान के उच्चायुक्त को न बुलाने का निर्णय लिया है।
     बताया जाता है कि पंपोर हमले पर पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बेतुका बयान दिया था, जिससे आरएसएस नाराज है।
     बासित ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा था कि यह रमजान का महीना है, अभी इफ्तार की पार्टी है। उस पर बात करें, पार्टी का आनंद लें।
     एमआरएम ने अपनी इफ्तार पार्टी में पाकिस्तान जैसे मुस्लिम राष्ट्रों समेत कई देशों के राजदूतों को निमंत्रण दिया गया था।
     गौरतलब है कि पंपोर में 25 जून को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद हो गए थे जबकि जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तन के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top