UP पुलिस के इस एसपी के हौंसलो को सलाम, एक और ‘निर्भया कांड’ को होने से रोका

Translate News:
   रामपुर।। दिल्ली के निर्भया कांड को शायद ही कोई भूला होगा। हर किसी ने देखा था कि निर्भया कांड ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था। चिंता वाली बात ये है कि उसके बाद भी देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
      रविवार को यूपी के रामपुर में एक महिला के साथ चलती हुई बस में छेड़खानी की वारदात हो रही थी। इसी दौरान किसी तरह महिला ने रामपुर एसपी से संपर्क साधा और उसके बाद तो एसपी संजीव त्यागी और UP पुलिस की मुस्तैदी ने बस को रास्त में ही रूकवा लिया और महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। महिला सुप्रीम कोर्ट में वकील है।
      अपनी बेटी के साथ नैनिताल से दिल्ली आ रही इस महिला के साथ बस में 5 बदमाशों ने छेड़छाड़ की। इसी दौरान किसी तरह महिला ने रामपुर के एसपी को फोन कर शिकायत की तो आधी रात को ही पुलिस हरकत में आई और उस महिला से बात करते करते ही पुलिस ने उस बस को रामपुर मेन हाईवे से गुजरते वक्त किसी स्कूल के पास रूकवा लिया
     मौके से ही पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और महिला को बेटी समेत सुरक्षित बचा लिया। सभी आरोपी अब रामपुर पुलिस के कब्जे में हैं। महिला की सूझबूझ और पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई।
     हालांकि इस दौरान लापरवाही का मंजर भी सामने आया, जब महिला ने उत्तराखंड और यूपी पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया और कोई मदद नहीं मिली। लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी और इंटरनेट से रामपुर के एसपी संजीव त्यागी का नंबर निकाल कर फोन लगा दिया। इस दौरान एसपी संजय त्यागी और महिला के बीच हुई बातचीत का ऑडियो टेप भी जारी किया गया है, जिसमें महिला और एसपी के बीच हुई पूरी बातचीत है।



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top