Translate News:
उन्होंने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों को इन मस्जिदों से जेहादी प्रचार सामग्री मिली। दो मस्जिदों को पिछले सप्ताह बंद किया गया। फ्रांस में अब तक 2235 मकानों पर छापे मारे गये जिसमें 232 लोगों को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त 334 हथियारों को बरामद किया गया। इनमें से 34 लड़ाई में उपयोग के लायक थे। 13 नवंबर के हमले के बाद 3 मस्जिदें बंद की गयीं और गृह मंत्रालय के अनुसार 100 से 160 मस्जिदें जो बिना लाइसेंस के चल रही है, बंद की जायेंगी । इन मस्जिदों का प्रचार किया जाता और काफिर शब्द का इस्तेमाल होता है।
