यहां 30 फीट से भी ज्यादा ऊंचे पेड़ों पर चढ़ जाती हैं ब‍करियां

    नई दिल्ली।। मोरक्को में बकरियां काफी ऊंचे पेड़ो पर चढ़ जाती हैं। यहां बकरियां 30 फीट से भी ज्यादा ऊंचाई के पेड़ों पर भी चढ़ जाया करती हैं। दरअसल, इस देश का कई इलाका काफी रेतीला होने की वजह से बकरियों को खाना ढूंढने में काफी दिक्‍कत होती है और वो पेड़ों पर चढ जाती हैं।
     हालांकि, यहां लगे पेड़ों पर खाने लायक फल तो लगते हैं, लेकिन वो बकरियों की संख्या के हिसाब से काफी कम होते हैं। यहां चट्टानों पर लगातार चलने की वजह से बकरियां आसानी से पेड़ों पर चढ़ जाती हैं।
     स्‍थानीय लोग बताते हैं कि रोजाना ही ये बकरियां इसी तरह पेड़ों पर चढ़कर खुद के खाने का इंतजाम करती हैं और फिर वापस उतरकर चली जाती हैं। पेड़ पर बकरियों के इतनी ऊंचाई पर चढ़ने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
     इन तस्‍वीरों में सफेद रंग की कई बकरियां 30 फीट से भी ऊंचे पेड़ों पर खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। पेशे से सिविल इंजीनियर और फोटोग्राफर मोरिजियो ने बकरियों को इस तरह से पेड़ों पर देखते ही तस्‍वीरें खींच ली थीं।
     इसके बाद सोशल मीडिया पर तस्‍वीरों को शेयर करते हुए ये वायरल भी हो गई थीं। इन तस्‍वीरों को अपने कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर मोरिजियो पुंतुरी का कहना है कि जब उन्‍होंने पहली बार इस दृश्‍य को अपनी आंखों से देखा था तो बिलकुल भी विश्‍वास नहीं हुआ।
    उन्‍होंने बताया कि एक बार में पेड़ पर करीब 15 से भी अधिक बकरियां चढ़ती हैं। ये ऊंची डालियों तक पहुंचने के लिए लंबी-लंबी छलांगे मारती हैं।




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top