Headline
Loading latest headlines...

BJP महिला विधायक और SP ने मिलकर चलाया खेत में हल

Translate Post:
   खेतीबाड़ी करते हुए खेतों मे किसान तो अक्सर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन किसी खेत में यदि कोई महिला नेता और जिले के एसपी साथ में मिलकर हल चलाते और बैल हांकते नजर आएं तो नजारा देखने लायक होता है. कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया.
        मध्य प्रदेश के गुना जिले में जहां भाजपा महिला विधायक और जिला एसपी ने खेतीबाड़ी की. इस दौरान उन्होंने खूब तस्वीरें भी खिंचवाई.जिले के अजगरी गांव में उस वक्त नजारा देखने लायक था जब वीआईपी पति-पत्नी खेतों मे हल चलाकर बुवाई करते नजर आए.
       दरअसल, जिले के चाचौड़ा क्षेत्र से भाजपा की महिला विधायक ममता मीना और उनके पुलिस अधीक्षक पति रघुवीर सिंह ने खुद खेतों मे उतरकर हल चलाया ओर बैलों को हांका. इस दौरान विधायक खेतों में बीज भी डालती रहीं.
      एसपी ने बताया कि खेतीबाड़ी उनका पारंपरिक पेशा है, जिससे उनको बेहद लगाव है, इसके लिए वो अक्सर ही गांव की ओर खिंचे चले आते हैं. वहीं विधायक ममता मीना इससे पहले भी कई बारे किसानों और मजदूरों के साथ खेत-खलिहानों में काम करती हुई नजर आ चुकी हैं.