Translate News:
पत्रकार ने यह आरोप लगाया कि ओबामा के इस्लाम से बेहद भावुक संबंध हैं और इसलिए वो इस्लामी आतंकवाद जैसे शब्दों का प्रयोग करने से बचते रहे हैं। पत्रकार के मुताबिक ओबामा इसाई भक्त नहीं हैं। बिल ने कहा कि ओबामा के इसी रवैये की वजह से आईएसआईएस मध्य पूर्व में खुले आम कत्लेआम कर रहा है। बिल के मुताबिक इराक से सेना बुलाने के मूर्खतापूर्ण फैसले ने हीं आईएसआईएस को जन्म दिया। बिल के मुताबिक कोई और राष्ट्रपति जो जिहाद के प्रति गुस्सा होता, ऐसा करने की कतई इजाजत नहीं देता।
