लखनऊ।। लंबे समय से प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की कोशिश में लगे कांग्रेस नेता और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को सफलता मिलती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी बहुत जल्दी राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका राजनीति में आने के लिए राजी हो गई हैं और इस बारे में अगले 48 घंटे में ऐलान कर दिया जाएगा।
प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग कांग्रेस के अंदर लगातार उठ रही हैं। कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर तो पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रियंका को मैदान में उतारने की सलाह दे चुके हैं। जबकि यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका को अमेठी और रायबरेली से बाहर भी प्रचार करने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर उन्हें प्रियंका की तरफ से पॉजिटिव संकेत मिले थे।
यूपी कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता के अनुसार प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश में 150 रैलियों को संबोधित करेंगी। प्रियंका गाँधी के चुनाव प्रचार करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं। कांग्रेस कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी के अनुसार ‘हालांकि अभी कार्यक्रम को अंतिम रूप देना बाकी है, लेकिन प्रियंका यूपी में पार्टी कैंपेन में मुख्य भूमिका अदा करेंगी। वह पूरे प्रदेश में 150 रैली करेंगी।