इस मिशनरी स्कूल में 'भारत माता की जय' बोलने पर लगाई रोक

Translate News:
   नई दिल्ली।। लगता है एक बार फिर 'भारत माता की जय' को लेकर थमा विवाद उठ सकता है। इस बार खबर मध्‍य प्रदेश के शहडोल से आई है, जहां पर एक मिशनरी स्कूल ने छात्रों को 'भारत माता की जय' बोलने से मना कर दिया है।
     जब इस बात की जानकारी बच्चों के परिजनों को लगी तो उन्होंने नाराजगी जताई, जिसके बाद स्कूल का कहना है कि उन्होंने मैनेजमेंट के आदेश यह सब किया। मिली जानकारी के अनुसार, शहर के गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल में एक जुलाई से 'भारत माता की जय' नारे पर रोक लगाकर, उन्हें गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल के जयकारे लगाने को कहा गया।
    मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी उमेश धुर्वे ने कहा कि ऐसे मामले में स्कूल पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं है। हां, मामले की जांच जरूर की जाएगी और अगर यह सही निकली है तो उसपर उचित कार्रवाई जरूर की जाएगी।
    आपको बता दें कि स्कूल का प्रबंधन केरल स्थित कार्मेल कॉन्वेंट नामक संस्था करती है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है और देशभर में इसकी कई शाखाएं चलती हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top