दूल्हे का हुआ एक्सीडेंट तो दुल्हन खुद बरात लेकर पहुंच गई हॉस्पिटल, रचाया ब्याह

Translate News:
    ललितपुर।। यहां के एक प्राइवेट हॉस्‍पिटल में शनिवार को फिल्‍मी अंदाज में शादी हुई। रोड एक्‍सीडेंट में दूल्‍हे का पैर टूट गया था और वह हॉस्‍पिटल में भर्ती था। ऐसे में जब दूल्‍हा बरात लेकर नहीं पहुंचा तो दुल्‍हन शादी करने के लिए खुद हॉस्‍पिटल पहुंच गई। इसके बाद बेड पर लेटे हुए दूल्‍हे के गले में वरमाला पहनाकर शादी रचाई। 
    शादी की रस्‍म पूरी होने के बाद हॉस्‍पिटल में बने मंदिर में ही भव्य भोज दिया गया। बाद में पूरी रीति-रिवाज के साथ दुल्हन की विदाई की रस्‍म अदा की गई। यह शादी लोगों में चर्चा का विषय बन गई। इस दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों ने दूल्‍हा-दुल्‍हन को आशीर्वाद देते हुए दूल्‍हे के जल्‍द ठीक होने की कामना की। दूल्हे के साथ कैसे घटी यह घटना ललितपुर के बार थानाक्षेत्र के देवरान गांव निवासी बब्लू राजपूत की शादी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थानाक्षेत्र के गांव कंचनपुर तय हुई थी।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top