Breaking News
Loading...

जयमाल के समय दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दोरा तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Translate Post:
       गोंडा।। गोंडा जनपद के करनेलगंज अंतर्गत एक गावँ में शुक्रवार की रात में लखनऊ से बरात आई थी। द्वार पूजा भी शांति पूर्वक हो गया। द्वार पूजा के बाद ऐन जयमाल के समय शादी से दुल्हन ने इनकार कर दिया। सूत्रो का कहना है की जयमाल के समय ही दूल्हे को मिर्गी का दौरा आ गया और दुल्हन ये देखकर भड़क उठी व शादी से इनकार कर दिया। डी जे, डांस, गाजे बाजे सब अचानक बंद हो गए और घरातियों तथा बरातियों के बीच काफी देर तक गहमागहमी होती रही।
     बाद में जब मामला तय नही हुवा तब कुछ लोगो ने इकठ्ठा होकर पंचायत की। पंचायत के बाद बिना दुल्हन और शादी के बरात बैरंग ही वापस हुई। अगले दिन पूरे गावँ सहित आस पास के क्षेत्र में हर जगह इसी विषय पर चर्चा होती रही। लोग बताते है की जयमाल के समय वीडियो ग्राफी व फोटो कराने का शीलशिला शुरू होने वाला था, स्टेज पर भीड़ थी। तभी स्टेज पर दूल्हे को मिर्गी का दौरा आ गया और वो नीचे गिरकर छटपटाने लगा। स्टेज पर मौजूद दुल्हन ये सब देख चौक गई। दुल्हन ने शादी से फौरन मना कर दिया। कुछ देर मान मनौवल भी वर पक्ष ने किया किन्तु बात नही वनी। रात भर बराती गावँ में ही रहे और शनिवार की अलल सुबह करीब 4 बजे ही बिना दुल्हन और शादी के लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए।