ताली बजा कर बढ़ाए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

Translate News:

     यदि आप स्वस्थ रहना चाहते है तो आपको ताली बजाना चाहिए. अब आप कहेंगे कि व्हाल ताली बजाने से हेल्थ कैसे बेहतर होगी? तो जनाब सुनिये एक्युप्रेशर के अनुसार हाथ की हथेलियों में शरीर के समस्त अंगों के संस्थान बिंदू होते हैं और ताली बजाने पर इन बिन्दुओं पर बार-बार दबाब यानी प्रेशर पड़ता है जिससे शरीर की समस्त आंतरिक संस्थान में एनर्जी जाती है और सभी अंग अपना काम सुचारू रूप में करने लगते हैं.
     दोनों हाथों से ताली बजाने से बाएं हथेली के लंग, लिवर, गॉल ब्लैडर, किडनी, छोटी और बड़ी आंत तथा दाएं हाथ की अंगुली के साइनस के दबाव बिंदु दबते हैं. इससे शरीर के इन अंगों तक सही तरीके से ब्लड सर्कुलेशन होने लगता है. लगातार ताली बजाने से ब्‍लड में सफेद कणों को शक्ति मिलती है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर में इम्‍यूनिटी में सुधार होता है.
    पेट संबंधी समस्‍याएं जैसे गैस, कब्ज, अपच और मानसिक रोग जैसे तनाव, एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन से पीड़ित होने पर दायें हाथ की चार अंगुलियों को बाएं हाथ की हथेलियों पर जोर-से मारना चाहिए और इस तरह से सुबह-शाम कम-से-कम 5 मिनट करना चाहिए. धीरे-धीरे आप इन रोगों से मुक्त हो जाएंगे.

 
 
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top