कब्रिस्तान में दफनाने के लिए अब नहीं मिल पाएगी जमीन

Translate News:

    भारत में जहां लगभग हर चीज के लिए आरक्षित लोगों को ही आगे किया जाता है, भले ही बात किसी कॉलेज में आवेदन करने की बात हो या फिर सरकारी नौकरी पाने की बात हो, आरक्षित लोगों को ऐसे में काफी छूट दी जाती है। लेकिन लगातार बढ़ती जनसंख्या और घटती जमीन के कारण अब कब्रिस्तान में भी कोटा का टोटा आपका पीछा नहीं छोड़ेगा। जी हां, मरने के बाद भी आपको कब्रिस्तान पर छूट नहीं मिलेगी। अब हर एक ईसाई परिवार को कब्रिस्तान में केवल एक ही प्लॉट दिया जाएगा। जिसके लिए आपको पहले से रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। प्लॉट का साइज 6 बाई 4 होगा। उस प्लॉट को परिवार के सभी लोग इस्तेमाल करेंगे।
     यह बाते भले ही आपको अटपटी लग रही हो, लेकिन जनाब हकीकत तो यही हैं। दरअसल आगरा के सेंट मैरी चर्च में पादरी फादर मून लाजरस ने इस बात की घोषणा की है। यह नई पहल देश के पूरे कैथालिक समुदाय पर लागू की जाएगी।
    इस कोटे के मुताबिक परिवार भले ही छोटा हो या हो बड़ा आपको जमीन का टुकड़ा छह बाई चार ही मिलेगा। जमीन की कमी के कारण इसकी शुरुआत मुंबई में की गई थी। इस पहल से लोगों को जोड़ने के लिए भी जागरुक किया जा रहा है। हर परिवार को चर्च में प्रार्थना के बाद यह जानकारी दी जा रही हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top