Headline
Loading latest headlines...

जब शव के पास बैठे अबोध बच्चे ने कहा, अभी बात नहीं कर पाएंगे माता पिता सो रहे हैं

Translate Post:
     ऐसा कहा जाता है कि माता-पिता के अलावा हमारा इस दुनिया में कोई भी नहीं होता है, तो बता दें कि यह बात सोलह आने सच है, मां बाप के अलावा इस दुनिया कोई आपकी चिंता या फ्रिक नहीं करेगा। हाल में एक बच्चे के साथ ऐसी ही एक घटना घटी।
     दरअसल एक बच्चा अपने माता-पिता के शव के साथ स्टेशन में बैठा हुआ था, जब आस-पास के लोगों ने बच्चे से उसके माता-पिता के मौत का कारण पूछा तो बच्चे ने कहा कि अभी उसके माता पिता सो रहे हैं। अभी बात नहीं कर पाएंगे। इस मासूम बच्चे को क्या पता कि उसके माता-पिता कभी नहीं उठेंगे।
    इस दर्दनाक हादसे की खबर जब पुलिस को दी गई तो वह भी इस बात को बच्चे को नहीं समझा पाएं कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। बच्चे को यह समझाना काफी मुश्किल हो गया था कि उसके माता-पिता अब कभी नींद से नहीं उठेंगे। 
     बच्चे की इस मासूमियत को देखकर पुलिस वालों की आंखें भी आंसू से भर आई। पुलिस ने बच्चे के माता-पिता के शवों को तलवार और मंजूला के नाम से पहचान लिया है। इसी के साथ बच्चे से पुलिस ने उसका नाम पूछा तो उसने बताया कि उसका नाम देवराज है दोनों अन्नीगेरी के निवासी थे और कुछ समय पहले ही गादग में शिफ्ट हो गए थे।
     पुलिस ने फोन कर बच्चे के परिजनों को इस बात की सूचना दी, दरअसल दोनों माता-पिता अपने बच्चे के साथ हुलीगेम्मा मंदिर में घुमने आए थे, लेकिन अगले दिन मुनिराबाद स्टेशन में दोनों को मृत पाया गया।