भगवान जोडियां बनाकर भेजता है वो जातिवाद नहीं करता



मोतिहारी जिले का जितेंद्र और बंगाल की ममामुनी ने रचायी शादी
दोनों की जान पहचान एक ऑरकेस्ट्रा में हुई थी
एक दूजे के हुए जितेंद्र व मामामुनी ने लिये सात फेरे
रघुनाथपूर स्थित शिवमंदिर में हुई शादी, साक्ष्य बनें हजारों लोग
    मोतिहारी/पूर्वी चंपारण।। शुक्रवार को शहर के बलूआ-अरेराज पथ में पुल के समीप शिवमंदिर में जितेंद्र राम व मामुनी की शादी संपन्न हुई है। जितेंद्र आदापुर थाना क्षेत्र के तिकोनी निवासी मंगल राम का पुत्र है। वअलका मामुनी पश्चिम बंगाल के जयनगर निवासी अलका मल्हार सेक शेख की पुत्री है। बताते चलें कि मामूनी व जितेंदर की पहली मुलाकात कृष्णा सिंह के आर्केस्ट्रा में हुई थी। जहाँ दोनों एक दूजे के हो जाने की कसमें खाई। उक्त भनक लगते ही कृष्णा सिंह दोनों के बीच दीवार बन गया और टॉर्चर करने लगा। संचालक के रवैये से परेशान मामूनी अपनी दुनिया बसाने के लिए भाग गई। परंतु 3 दिन पूर्व बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अल्पावास गृह रघुनाथपुर में भेज दिया ।जहां संचालिका बबिता श्रीवास्तव ने पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद दोनों प्रेमी युगल की शादी करवा दी।
    मौके पर उक्त शादी को देखने के लिए हजारों के तादाद में लोगों की भीड़ देखी गई। जो नवयुगल को एक नजर देखने के लिए बेताब थे। भीड़ को काबू में रखने के लिए स्थानीय ओपी थानाध्यक्ष C.B. शुक्ला को काफी मशक्कत करते हुए देखा गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top