मोदी के गढ़ में सोनिया का शंखनाद.. लेकिन तबियत हो गई खराब

Translate News:
    वाराणसी।। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड-शो कर यूपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उनकी अचानक तबियत खराब होने के कारण आगे के सभी कार्यक्रम रद कर दिये गये। कांग्रेस नेता अजय राज के मुताबिक सोनिया को तेज बुखार है।
    इससे पहले सोनिया गांधी ने यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर और मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित के साथ मिलकर रोड-शो किया। रोड शो के बाद सोनिया लोगों को संबोधित करने वाली थीं लेकिन इससे पहले उनकी तबियत बिगड़ गई जिससे बाकी बचे सभी कार्यक्रमो को रद्द करना पड़ा। इसको लेकर पार्टी कार्यकत्र्ताओं में निराशा देखी गयी।
      सोनिया गांधी ने वाराणसी में किए रोड शो के दौरान डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजिल अर्पित कर दलितों को रिझाने की भी कोशिश की। कांग्रेस अध्यक्ष ने सर्किट हाउस से रोड शो शुरूकर वाराणसी की जनता में पैठ बनाने की कोशिश की। गाड़ी के अन्दर से लोगों को अभिवादन स्वीकार कर रही श्रीमती गांधी बीच बीच में अपने वाहन से बाहर आ जाती थी। स्व. श्रीमती गांधी जैसा उनका अंदाज लोगों को अपनी ओर खींच रहा था।
     सड़क के दोनों तरफ काफी भीड़ थी। हर हर महादेव के नारे भी सुने गये, भीड़ के कारण उनका काफिला काफी धीरे चल रहा था। गोलगड्डा क्षेत्र में श्रीमती गांधी गाडी से उतरकर ऊपर से खुलने वाले वाहन में बैठ गयी। पीलीकोठी क्षेत्र में उनका भव्य स्वागत किया गया। मुस्लिम बहुल इलाके में कांग्रेस अध्यक्ष का ढोल नगाडे़ से स्वागत किया गया। कुल मिलाकर उनके चुनावी शंखनाद की आवाज समूचे प्रदेश में गयी।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top