जब पाकिस्तान में भी बड़ी शान से फहराया गया तिरंगा

Translate News:
    आजादी के पावन पर्व पर तिरंगा पाकिस्तान में भी फहराया गया. सुनकर थोड़ा आश्चर्य जरूर लगा होगा क्योंकि जब दो देशों को बीच बंदूकें तनी हों तो ऐसी खबर हैरत में डालती हैं.
     दरअसल पाकिस्तान स्थित भारत के दूतावास में हर साल की तरह इस बार भी तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया.
    इस मौके पर दूतावास में मौजूद भारतीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी ही शान से तिरंगे की सलामी दी. आपको बता दें कि दूतावासों के अंदर संबंधित देश का ही संविधान लागू होता. सारे नियम-कायदे और कानून का पालन उसी के हिसाब होते हैं.
   दुनिया भर के देशों में जहां भी भारतीय दूतावास हैं वहां पर आज राष्ट्रीय ध्वज को सलामी हर साल की तरह दी गई है. लेकिन पाकिस्तान के लिहाज से यह समारोह थोड़ा ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है क्यों कि 15 अगस्त के दिन लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के बलूचिस्तान और गिलगित में उसके खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की ओर से मिले समर्थन का धन्यवाद किया है.
     प्रधानमंत्री ने इशारों ही इशारों में पाकिस्तान को चेता दिया है कि अगर वह कश्मीर में हिंसा और आतंकवाद फैलाने का काम करेगा तो इन दोनों इलाकोंं में उसे भी विकट स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top