Translate Post:
बूरा साया डुबकी लगाते ही हो जाता है गायब
कुंड में बुरी आत्माओं के साये वाली महिलाएं अचानक कंपकंपा कर कूद जाती
हैं। इसके बाद उनके परिवार वाले पकड़कर कुंड में डुबकी लगवाते हैं। लोगों
का मानना है कि कुंड के पानी के छुने मात्र से बूरी आत्माए भाग जाती हैं ।
100 किलोमीटर का सफर पैदल तय करते हैं भक्त
रामदेव के भक्तों की इस धर्म यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार ने भी
कुछ कदम उठाये हैं । शहर में कई जगह मेडिकल कैंप में ऐेसे जातरुओं की
निशुल्क सेवा सुश्रुषा हो रही है। रेलवे ने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 3 टिकट
काउंटर शुरू किए हैं वहीं रामदेवरा में 24 घंटे चलने 4 बुकिंग विंडो शुरू
की हैं। रामदेवरा और पोकरण स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकटिंग मशीन भी लगाई गई
हैं साथ ही रामदेवरा में मेला अवधि के दौरान 23 टॉयलेट शुरू किए हैं और लिए
9 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
