Translate Post:
इस मैनिफेस्टो में उन्होंने पूर्ण रूप से इस्लाम मुक्त का नारा देते हुए प्रधानमंत्री बनते ही कुरान पर बैन लगाने और सभी मस्जिदों को बंद करवाने का दावा किया है।
गर्ट विल्डर्स नीदरलैंड में मार्च में प्रधानमन्त्री पद के लिए होने जा रहे चुनावों में मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने ये मेनिफेस्टो जारी कर इस्लाम विरुद्ध माहौल में आग में घी डालने जैसा काम किया है। गर्ट की पार्टी PVV अभी तक के सभी ओपिनियन पोल्स में जीतती दिखाई दे रही है, जो नीदरलैंड में इस्लाम के विरुद्ध एक चेतावनी समझी जा रही है।
ये पार्टी नीदरलैंड मौजूदा सरकार की मुस्लिम शरणार्थियों को लेकर अपनाई नीतियों का खुल कर विरोध कर रही हैं। गर्ट विल्डर्स ने पिछले महीने अपनी इस्लाम विरुद्ध नीतियों पर गर्व महसूस करते हुए कहा था कि वो सीरिया और इराक से आ रहे शरणार्थियों को बर्दास्त नहीं करेंगे।
