Breaking News
Loading...

Pm मोदी खुद होंगे 'अतुल्य भारत' के नए ब्रांड एम्बेसडर

    बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के 'अतुल्य भारत' अभियान का चेहरा होंगे.
इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है.
      इस फैसले के बाद एक हफ्ते के अंदर ही नई एड फिल्म के लिए कॉन्सेप्ट भी जमा कर दिए जाएंगे.
इस अभियान के तहत अब जो एड फिल्म बनाई जाएगी उनमें प्रधानंत्री मोदी भारत की अलग-अलग जगहों की खासियत गिनवाते नजर आएंगे.
    इससे पहले भी पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने इस बात की तरफ इशारा किया था कि 'अतुल्य भारत' अभियान के लिए पीएम मोदी सबसे बेहतर शख्सियत हैं. इससे पहले अभिनेता आमिर खान इस कैंपेन का चेहरा थे. लेकिन असहिष्णुता के मुद्दे पर भारत छोड़ने का विवादित बयान देने के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया गया था.