जिंदा बहू का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

0
Translate News:
जिंदा बहू का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार    छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिंदा बहू का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में फंसे व साडा के पूर्व उपाध्यक्ष मूरित राम साहू को सिटी कोतवाली पुलिस ने घर से भागकर बिलासपुर जाते समय दीपका में गिरफ्तार किया है. धोखाधड़ी और कूट रचना के आरोप में मूरितराम को गिरफ्तार किया गया है.
    उन पर जिंदा बहू ममता साहू का फर्जी दस्तावेज से मृत्यू प्रमाण पत्र बनाने का आरोप है. लगभग दो माह से पुलिस मूरितराम का पीछा रही थी. दरअसल भाजपा नेता मूरित राम साहू पर जिंदा बहू ममता साहू का फर्जी दस्तावेज से मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर मृतक पुत्र शशिकांत साहू की बीमा एक करोड़ पांच लाख रुपए का क्लेम आहरण का आरोप है.
     चार महीने पहले सिटी कोतवाली थाना में बहू के कोर्ट में लगाए परिवाद पर भाजपा नेता मूर्ति राम साहू, पत्नी लता साहू सहित कुल सात लोगों पर धोखाधड़ी और कूटरचना का अपराध दर्ज हुआ था. आरोपी मूरित राम साहू की पत्नी को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चूकी है और पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top