Breaking News
Loading...

पाकिस्तान दुनिया का पांचवा सबसे खतरनाक आतंकी देश : सर्वे

Image result for CTI on pakistan terrorism    न्यूयार्क।। पाकिस्तान चाहे कितनी भी सफाई दे लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसे अब भी आतंकवादी मुल्क के रूप में जाना जाता है , ये हम नहीं अमेरिका की एक रिपोर्ट बता रही है। अमेरिकी इंटेलीजेंस थिंकटैंक इंटेलसेंटर के कंट्री थ्रेट इंडेक्स यानी सीटीआई ने बताया कि पाकिस्तान दुनिया के आतंकी देशों में से 5वें स्थान पर है। यह रिपोर्ट 18 सितंबर तक विभिन्न देशों में आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर बनाई गई है।
    नाइजीरिया, यमन और मिस्र देश पहले टॉप-10 देशों में शामिल थे जो अब बाहर हो गए हैं, जबकि पाकिस्तान 10 महीनों के अंदर ही सबसे खतरनाक शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है। बाकी सभी देशों के स्कोर में 3 से 6 गुना तक की गिरावट रही।